लखीमपुर खीरी: लोहे की रॉड मारकर फोड़ा सिर, रिपोर्ट दर्ज...रिश्तेदार के घर गया था युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला प्यारेपुर में एक रिश्तेदार के घर आए युवक को मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोहे की रॉड मारकर सिर फोड़ दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर के मोहल्ला महाराजनगर निवासी मोहम्मद अयान ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार जावेद के घर रात करीब दस बजे गया था। घर के बाहर ही मोहल्ले के सुमित वर्मा, नन्हू वर्मा और मुन्नी वर्मा ने उसे घेर लिया और जमकर पिटाई करने लगे। आरोप है कि सुमित वर्मा ने उसके सिर पर लोहे की रॉड मार दी, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर गया। शोरशराबा होने पर रिश्तेदार व अन्य लोग आ गए तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: पचपेड़ी घाट पर कलश में जल भरते समय युवक डूबा, मौत 

संबंधित समाचार