लखनऊ: कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर की मां का निधन, मेदांता अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की मां का निधन हो गया। वह केजीएमयू में भर्ती थीं।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओम प्रकाश राजभर की मां के निधन पर शोक जताया है।

उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष श्री ओपी राजभर जी की पूज्य माता जी के देहावसान की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्री राम से पूजनीय माता जी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूँ।

वहीं मां के निधन के पहले उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने मेदांता हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चार दिन में 4 लाख रुपए ले लिए लेकिन इलाज के नाम पर फाइल पर फाइल बनाएगी। उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:-ओपी राजभर की मां का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, आज मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार

संबंधित समाचार