Fatehpur Accident : डंपर और मौरंग लदे ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत...हादसे में बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

फतेहपुर, अमृत विचार। ललौली थाना क्षेत्र के बांदा टाडा मार्ग के सिंधाव नहर के पास चौहान ढाबे के बगल में बाइक और मौरंग लदे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे मे बाइक सवार सोहन यादव पुत्र स्व. रज्जन यादव निवासी विजय नगर बहुआ की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी उमेश निषाद निवासी बरवट घायल हो गया।

बहुआ कस्बा निवासी सोहन यादव आपने साथी उमेश के साथ दतौली की तरफ बाइक से रात करीब दस बजे काम से जा रहे थे। तभी सिंधाव नहर के पास बांदा की ओर से मोरंग लोड कर ट्रक फतेहपुर की ओर जा रहा तभी सामने से ट्रक ने बाइक सवारों को  कुचल दिया। 

जिससे सोहन यादव की मौके पर मौत हो गई उसका साथी उमेश घायल हो गया। बताया कि मृतक की मां  की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित था। मृतक के भाई छंगे, बुद्धराज, अवधलाल लाल, जगमोहन, सतेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें- बुलेटरानी के नाम से मशहूर राजलक्ष्मी मण्डा पहुंची कानपुर, बोली- राहुल गांधी का यूपी और अमेठी जैसा ही वायनाड में होगा हाल

 

संबंधित समाचार