बरेली: बूथ अध्यक्षों की बदौलत ही बनती आई है भाजपा की सरकार- स्वतंत्र देव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: बरेली लोकसभा क्षेत्र के नवाबगंज और आंवला संसदीय सीट के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दिया।

नवाबगंज में किसान राइस मिल में सम्मेलन में उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्षों की वजह से ही 2014 से अब तक लगातार भाजपा की सरकार बनती आई है। भाजपा में बूथ अध्यक्ष ही सबसे अग्रणी होता है। प्रधानमंत्री ने हमेशा देश का मान व सम्मान विश्व पटल पर बढ़ाया है।

सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष बूथों को मजबूत करें और पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करें। लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि बूथ अध्यक्ष मतदाताओं के घर-घर जाएं। विधायक डॉ. एमपी आर्य, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र गंगवार वीरू, रविंद्र सिंह राठौर, प्रशांत पटेल, नीरेंद्र सिंह, रवि गंगवार, विधानसभा प्रभारी अरविंद गौतम माैजूद रहे।

वहीं, फरीदपुर में जल शक्ति मंत्री ने कहा कि हमारा बूथ अध्यक्ष ही हमारा सबसे बड़ा नेता है। आंवला प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप, फरीदपुर विधायक प्रो. श्याम विहारी लाल, लोकसभा प्रभारी अशोक भारती, आंवला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: जमीन का फर्जी इकरारनामा कर 58 लाख की ठगी, 12 लोगों पर FIR

संबंधित समाचार