Loksabha election 2024: देशभर के कर्मचारियों से ipsef की अपील, सोच समझकर उन्हें करें मतदान-जो मानें हमारी मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन (इप्सेफ) ने देशभर के कर्मचारियों से अपील की है। फेडरेशन ने यह अपील मतदान को लेकर जारी की है। इप्सेफ की तरफ से कहा गया है कि कर्मचारी इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें अपना बहुमूल्य मत किसको देना है। साथ ही यह भी कहा है कि कर्मचारी अपने परिवार के साथ वहां वोट करें जो सम्मान और मांग को पूरा कर सके। यानी कि इप्सेफ ने देश भर के कर्मचारियों से अपील की है कि अपने परिवार के साथ वोट उसे दे, जो कर्मचारियों की मांगें एवं उनका सम्मान करें।

इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र एवं महासचिव प्रेमचन्द्र ने देश भर के कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ वोट देने अवश्य जाये। जहाँ तक वोट देने का प्रश्न है, वे उसे अपना मत दे जो कर्मचारियों की मांगों एवं उनका सम्मान करता हो। प्रायः यह देखने को मिला है कि चुनाव के समय वादा तो बहुत करते है, परन्तु चुनाव जीतने के बाद पहचानता भी नहीं है। इप्सेफ का यह भी कहना है कि देश में लोकतांत्रिक समाज की मजबूत सरकार बनने में सहयोग आवश्यक है।

वर्तमान में देश में निरन्तर बढ़ती बेरोजगारी वा महंगाई को समाप्त करना, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने का निर्णण आवश्यक हो गया है। देखने को मिलता है कि कुशल युवाओं को अकुशल से कम वेतन मिल रहा है। भीषण महंगाई में उसके परिवार को दो जून की रोटी खाना एवं बच्चों को शिक्षा दिला पाना कठिन हो गया है। इसलिए कर्मचारी समाज का दायित्व बढ़ गया है । देश में ऐसी सरकार का गठन होना चाहिए जो देश की  मूलभूत समस्याओं का हल निकालने का संकल्प लें।

ये भी पढ़ें -सीएम योगी ने बैसाखी की दी बधाई, नाका गुरूद्वारे में नवाया सिर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म