बरेली: धूमधाम से मना खालसा साजना दिवस, सजा मुख्य दीवान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: सिख समाज ने 325 वां खालसा साजना दिवस शनिवार को कुर्मांचल नगर में खालसा ग्राउंड पर धूमधाम से मनाया। यहां मुख्य दीवान सजाया गया। रागी जत्थों ने कीर्तन गायन कर संगत को निहाल कर दिया।

सुबह 9 बजे मॉडल टाउन गुरुद्वारे से गुरु ग्रन्थ साहिब की सवारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस मौके पर सवैया गुरवाणी ग्रुप के बच्चों ने भट्ट साहिबान के सवैयें गाकर प्रकाश किया। बाहर से आए रागी जत्थों में जगतार सिंह (आनन्दपुर साहिब) और जसपाल सिंह दिल्ली वालों ने कीर्तन गायन किया।

ज्ञानी जगतार सिंह ने बैसाखी के इतिहास पर प्रकाश डाला। शबद कीर्तन सुनकर संगत निहाल हो गई। कार्यक्रम में मेयर डॉ. उमेश गौतम का स्वागत किया गया। उनके साथ भाजपा नगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, विशाल मेहरोत्रा भी पहुंचे। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन भी पहुंचीं।

यह भी पढ़ें- बरेली: शिक्षक टैबलेट से नहीं भेज रहे सूचनाएं, कार्रवाई की चेतावनी

संबंधित समाचार