लोकसभा चुनाव 2024: सपा ने फूलपुर सीट पर खेला बड़ा दांव, अमरनाथ मौर्या को बनाया उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने रविवार को 7 प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी है। जिसमें प्रयागराज के फूलपुर लोकसभा सीट से अमरनाथ मौर्या को उम्मीदवार बनाया गया है। अमरनाथ मौर्य को वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने प्रयागराज के शहर पश्चिम से सपा के सेंबल पर टिकट दिया था, लेकिन बाद में पार्टी ने अमरनाथ मौर्या का टिकट काटकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्ष रहीं रिचा सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया था।

प्रयागराज और फूलपुर की सीट पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद सपा ने भी अपना पत्ता रविवार को खोल दिया। समाजवादी पार्टी ने फूलपुर से अमरनाथ मौर्या को अपना प्रत्याशी बनाया है। अमरनाथ मौर्या की बात करे तो 2002 के विधानसभा चुनाव में माफिया अतीक अहमद के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़े थे। जिसमें उन्होंने 24000 मत पाया था। उसके बाद वह बसपा छोड़कर सपा में शामिल हो गये थे। 

वहीं अब एक बार फिर समाजवादी पार्टी ने अमरनाथ मौर्या कर भरोसा करते हुए दांव खेला है।  लोकसभा चुनाव में सपा की इलाहाबाद सीट कांग्रेस के खाते में है तो फूलपुर सपा के खाते में गयी है। भाजपा ने प्रयागराज की सीट पर ब्राह्मण नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है और फूलपुर सीट से प्रवीण पटेल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। फूलपुर लोकसभा में पटेल वोटरों की संख्या ज्यादा है।

यह भी पढ़ें:-भाजपा के संकल्प-पत्र को अखिलेश ने बताया रिकॉर्ड तोड़ने वाले जुमलों का दस्तावेज, 2014 और 2019 के मैनिफेस्टो को लेकर BJP दी ये चुनौती

 

संबंधित समाचार