आज का राशिफल। 15 अप्रैल, 2024

आज का राशिफल। 15 अप्रैल, 2024

मेष

आज मीडिया से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवाह आदि मांगलिक कर्म में आ रही बाधा दूर हो सकती है। व्यवसाय में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। पूर्व दिनों की अपेक्षा दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा।

वृष

आज नकारात्मक विचारों को स्वयं पर हावी न होने दें। किसी की सहायता करने से आपको मदद मिलेगी। पहले दिया गया उधार आपको वापस मिल सकता है। उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त होने के आसार हैं। पूरा दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

मिथुन

आज जिम्मेदारी के साथ सभी काम करेंगे जिसका सुखद परिणाम आपको प्राप्त होगा। फोन के माध्यम से आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहने वाला है। नई तकनीक का प्रयोग आप सीख सकते हैं।

कर्क

आज बेकार की बातों में समय बर्बाद न करें। अनावश्यक खर्चों में नियंत्रण रखें। शरीर में दुर्बलता रहेगी। अपनी दिनचर्या को स्वस्थ और व्यवस्थित रखें। नए कार्यों में निवेश करने से पूर्व थोड़ी सावधानी रखें। मन में स्वार्थ सिद्धि की भावना रहेगी।

सिंह

आज लोग आपकी बातों से प्रभावित रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। व्यावसायिक योजना सफल होगी। आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। संपत्ति के मामले हल होने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कन्या

आज संतान की सफलता से उत्साहित हो सकते हैं। व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। बच्चों की सफलता से गौरवान्वित महसूस करेंगे। धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे।

तुला

आज समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। एकाग्रता में कमी होने के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। उच्च अधिकारी आपसे ईर्ष्या रख सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति के विवाद दूर करने के योग बन रहे हैं। काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

आज कानूनी मामलों को लेकर थोड़े सावधान रहें। गलत प्रवृत्ति के लोगों के साथ संपर्क न रखें। अभिनय और संगीत आदि में रुचि लेंगे। आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में ज्यादा भावुक नहीं होना चाहिए।

धनु

आज नई जॉब की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट से धन लाभ प्राप्त होगा। लघु उद्योगों में आपको सफलता मिलेगी। तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। विरोधियों के ऊपर भारी पड़ेंगे।

मकर

आज व्यापार में आपको शानदार परिणाम मिलेंगे। बच्चों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपकी सलाह से लोगों को लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आपकी सूझबूझ की सर्वत्र प्रशंसा होगी।

कुंभ

आज परिजनों के साथ बहस हो सकती है। क्रोध और गुस्से के कारण आपको परेशानी होगी। अपने विचारों को दूसरों पर न लादें। अपने मन पसंद कार्यों को समय अवश्य दें। आपको मेहनत के दम पर उत्तम सफलता मिलने की संभावना है।

मीन

आज आपके पास काम की अधिकता रहेगी। अधिकारियों का विरोध झेलना पड़ सकता है। मित्रों की मदद से आपकी कोई योजना सफल होगी। विद्यार्थी नई जानकारियों को सीखने का प्रयास करेंगे। ज्यादा मेहनत करने के कारण शरीर में थकावट हो सकती है।