Unnao News: दीवार निर्माण के दौरान दबंगो ने लाठी डंडों से पीटा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़ित का आरोप विद्यालय परिसर के अंदर घुसकर की मारपीट

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के एक गांव में विद्यालय की दीवार गिर गयी। विद्यालय प्रबंधक मे दीवार बनाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान विपक्षीगणों ने गाली गलौज कर विरोध करना शुरू कर दिया। 

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गयी। लाठी डंडों से हुयी मारपीट में कुछ लोग घायल हो गये। जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें थाना क्षेत्र के ग्राम तकिया निगोही के रहने वाली शांति देवी पत्नी महेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुये बताया कि सरदार वल्लभ भाई इंटर कॉलेज की दीवाल गिर गयी थी। जिसको बनवाने के लिये वह विद्यालय पहुंची। इसी दौरान तकिया निगोही के रहने वाले प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्रगण बबलू सिंह, हर्षित सिंह, लल्लू सिंह, शिवम विद्यालय परिसर के अंदर घुस आये और दीवार बनाने का विरोध कर गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। 

मौके पर मौजूद पति महेश कुमार, शौर्य, प्रगति देवी, जगनू पुत्र सरजू, राजेंद्र पुत्र स्व. शिवराज सिंह, लाल चंद्र पुत्र स्व. बुद्ध प्रसाद निवासी उगू थाना फतेहपुर चौरासी को लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा, जिससे सभी को घायल हो गये। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

उधर, पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और तहरीर के आधार पर मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूरे प्रकरण में सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है मामलें की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Unnao: UPCA ने ट्रायल के पहले चरण में 40 क्रिकेटर चयनित...खिलाड़ियों ने तय ओवर गेंदबाजी व बल्लेबाजी कर प्रदर्शन दिखाया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा