मुजफ्फरनगर: निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत, 17 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में एक निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना जानसठ थाना क्षेत्र के तालदा गांव में रविवार को हुई। तब मजदूर घर के अंदर काम कर रहे थे। फंसे हुए सभी 19 मजदूरों को बाहर निकाला गया। 

इनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया, बाकी 17 का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अपर पुलिस महानिदेशक डीके ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि मृतकों की पहचान मोहित (30) और पीयूष (28) के रूप में हुई है। 

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान देर रात तक चला और फंसे हुए सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया। घटना पर संज्ञान लेते हुए रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को घायलों का सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।  

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: मारपीट कर बीवी को घर से निकाला, समझौते पर दिया तलाक, केस दर्ज, जानिए क्या है मामला...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता