अयोध्या: अपहरण और हत्या मामले के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। हैदरगंज थाना क्षेत्र स्थित कटौना गांव निवासी युवक के पांच दिन पूर्व अपहरण और हत्या मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के अलावा …

अयोध्या, अमृत विचार। हैदरगंज थाना क्षेत्र स्थित कटौना गांव निवासी युवक के पांच दिन पूर्व अपहरण और हत्या मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के अलावा पूराकलंदर थाने के एक सिपाही को भी गोली लगी है। तीनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

सोमवार को एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि हैदरगंज के कटौना गांव निवासी युवक आशीष वर्मा के अपहरण मामले को लेकर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को आरोपियों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। सोमवार की रात लगभग एक बजे पुलिस टीमों ने घेराबंदी की। मोटरसाइकिल सवार लोगों को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मधुपुर स्थित पगला भारी पुलिया के पास घेरकर रोकने पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा के लिए पुलिस टीम की ओर से भी फायरिंग की गई। गोलीबारी में पूरा कलंदर थाने के सिपाही अनूप पांडेय और दोनों आरोपियों को गोली लगी। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुठभेड़ में पकड़े गए लोगों की पहचान नामजद आरोपी प्रधान संजय वर्मा के बेटे मोहित वर्मा और दूसरे आरोपी की रवि वर्मा निवासी कटौना के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में शामिल टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाने की घोषणा की गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें कोशिश में जुटी हैं।

संबंधित समाचार