कासगंज: प्रत्याशी राजवीर सिंह की चल संपत्ति घटी, अचल संपत्ति में हुई बढ़ोतरी
कासगंज, अमृत विचार: लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजवीर सिंह (राजू भैया) के चल संपत्ति में कमी और बढ़ोतरी हुई है। जहां एक ओर चल संपत्ति में कमी आई है, वहीं अचल संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। सांसद ने नामांकन के दौरान अपने शपथ पत्र में चल अचल संपत्ति का पूरा ब्यौरा दिया है।
पिछले चुनाव में सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की चल संपत्ति नौ करोड़ चार लाख 7751 थी। इस बार उनकी कुल चल संपत्ति 8 करोड़ 11 लाख 9267 रुपए है। इस तरह उनकी इस बार चल संपत्ति में एक करोड़ 28 लाख 98 हजार 884 रुपये की कमी आई है। इसी तरह पिछले चुनाव में उनकी पत्नी प्रेमलता की कुल संपत्ति 11 करोड़ 68 लाख 85274 थी। जबकि इस बार उनकी पत्नी प्रेमलता की कुल चल संपत्ति चार करोड़ 83 लाख 27723 रुपये है।
साथ ही हाथ में नकद राशि के अलावा अपने परिवार का पूरा ब्यौरा भी दिया है। सांसद के शपथ पत्र के अनुसार उनके हाथ में नकद राशि 2 लाख 98200 रुपये, उनकी पत्नी के हाथ में नकद राशि 163400 एवं कुटुंब राशि 172370 रुपए है।
यह भी पढ़ें- कासगंज: न्यायिक अधिकारी रश्मि को मिली एक नई उपलब्धी, हुआ प्रमोशन