लोकसभा चुनाव 2024: आज नामांकन दाखिल करेंगे प्रवीण सिंह ऐरन और नीरज मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इंडिया गठबंधन की ओर बरेली के सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन और आंवला के प्रत्याशी नीरज मौर्य मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन जुलूस में सपा और कांग्रेस के कई नेताओं के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने की तैयारी की जा रही है।

सोमवार को भाजपा के बरेली और आंवला के प्रत्याशी की ओर से नामांकन दाखिल किए गए, अब मंगलवार को सपा के दोनों प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी के मुताबिक प्रवीण सिंह ऐरन और नीरज मौर्य के समर्थन में सुबह 10 बजे नेहरू युवा केंद्र पर विशाल जनसभा होगी, जिसे सपा और कांग्रेस के प्रमुख नेता संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे दोनों प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने कई चुनाव कार्यालयों का किया उद्घाटन

 

संबंधित समाचार