Bareilly News: सेटेलाइट तिराहे से युवक का कार से अपहरण, रास्ते में फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट तिराहे से कार सवार तीन बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। कार में बिठा कर तमंचे की बट से उसके सिर में वार कर दिया और फिर चलती कार से नीचे फेंक दिया। युवक ने बारादरी पुलिस से शिकायत की है।

फाईक एन्क्लेव निवासी वाजिद हुसैन ने बताया कि वह आरटीओ कार्यालय के बाहर काम करते हैं। उनके नंबर पर 13 अप्रैल को एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह एक ट्रक के कागजात तैयार कराना चाहता है। जिस पर वह दोपहर में सेटेलाइट तिराहे पर मिलने पहुंचे। 

आरोप है कि इस दौरान युवक उन्हें आगे कार खड़ी होने की बात कहकर ले गया। जहां पर पहले से कार में बैठे दो साथियों ने उसका अपहरण कर कार में बिठा लिया। नरियावल की तरफ सुनसान जगह पर ले जाकर उनके सिर पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद चलती कार से नीचे फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: यूसीसी जबरन थोपने की कोशिश की तो मुसलमान विरोध करने को मजबूर होगा- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

 

संबंधित समाचार