बहराइच: सड़क हादसों में सगे भाई समेत पांच घायल, राम गांव-कैसरगंज क्षेत्र में हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के राम गांव और कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे हो गए। हादसे में सगे भाइयों समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के बदरौली बाजार में बाइक सवारों को गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंदौली निवासी बाइक चालक विनोद कुमार (24) और किशोरी लाल (40) घायल हो गए। दोनों को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

वहीं राम गांव थाना क्षेत्र के नौतला गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने बताया कि तीनों सगे भाई हैं। सोमवार रात निजी काम के बाद सभी वापस आ रहे थे।

ये भी पढ़ें:- गोंडा: सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पुल की रेलिंग पर लटकाया शव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता