Fatehpur Accident: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर...मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में डंपर की टक्कर से मजदूर की मौत

फतेहपुर, अमृत विचार। बाइक से मंगलवार सुबह कही जाने के लिए निकला बाइक सवार एक मजदूर हादसे का शिकार हो गया। डंपर की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गाजीपुर कस्बा निवासी सागर पासवान मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह वह काम पर जाने के लिए मंगलवार को बाइक से निकला था। जैसे ही वह बहुआ कस्बे स्थित सैय्यद बाबा के पास पहुंचा तभी बांदा की तरफ से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक से गिरकर सागर डंपर के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में शव देख कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: शंकरपुर में विराजी मां काली वर्षों से भक्तों की मनोकामनाएं कर रहीं पूर्ण...धार्मिक अनुष्ठान भी कराएं जाते

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म