बरेली: बेसिक स्कूलों को मिले 712 नए शिक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बेसिक स्कूलों में 31277 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। इसमें बरेली के लिए 712 शिक्षक चयनित हुए हैं। जिसमें 165 शिक्षामित्र है। सभी की काउंसिलिंग 14-15 अक्टूबर को फरीदपुर डायट में होगी। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि 14 …

बरेली, अमृत विचार। बेसिक स्कूलों में 31277 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। इसमें बरेली के लिए 712 शिक्षक चयनित हुए हैं। जिसमें 165 शिक्षामित्र है। सभी की काउंसिलिंग 14-15 अक्टूबर को फरीदपुर डायट में होगी।

बीएसए विनय कुमार ने बताया कि 14 अक्टूबर को पुरुष एवं दिव्यांगों की काउंसिलिंग कराई होगी। और 15 अक्टूबर सभी महिला, दिव्यांग महिला व छूटे हुए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के दौरान अपने सभी मूल अभिलेख जमा करने होंगे, जिनकी जांच की जाएगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए काउंसिलिंग स्थल पर अकेले आने, मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया है। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए काउंसलिंग में प्रतिभाग करने की बात कही गई है।

काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को चार पासपोर्ट साइज के फोटो, सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के नाम से बना एक बैंक ड्राफ्ट देना होगा। अनारक्षित और ओबीसी के लिए बैंक ड्राफ्ट 500 रुपये का है। जबकि एससी-एसटी के लिए 200 रुपये का। काउंसिलिंग के समय अभ्यार्थी को 100 रुपये का नोटरी का शपथ पत्र भी देना होगा।

संबंधित समाचार