भाजपा नए संकल्प के साथ चुनाव मैदान में : वेद प्रकाश          

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरा बाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। पिछले चुनाव में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो जनता से वादे किए उसे समय रहते पूरा कर दिया। अब दोबारा अपने नये संकल्प के साथ चुनाव मैदान में है। आप लोगों के सहयोग से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल प्रारंभ करेंगे। 
  
यह बात पूरा बाजार में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कही। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी डॉ बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह,  विधानसभा के प्रभारी अशोक कसौधन, गन्ना समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, मंडल प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा, चुनाव संयोजक शिवनरायन तिवारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -प्रथम चरण के चुनाव में138 पुलिसकर्मी श्रावस्ती से मेरठ रवाना

संबंधित समाचार