दिल्ली: शख्स ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से एएसआई की मौत...हमलावर ने खुद भी किया सुसाइड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में आज सुबह एक शख्स ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से दिल्ली पुलिस के एक एएसआई दिनेश शर्मा की मौत हो गई। फायरिंग में अमित नाम का एक शख्स घायल हो गया। वहीं आरोपी ने बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अभी इस पूरे मामले की वजह साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस की तफ्तीश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देकर आरोपी ने ऑटो से भागने की कोशिश की। वहीं चालक के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर गोली चला दी। चालक ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। उसके बाद आरोपी ने ऑटो में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आरोपी की पहचान नंदनगरी झुग्गी निवासी मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- अब X पर होगी जेब ढीली, Like करने के लिए भी लगेगा शुल्क, नए यूजर्स के लिए हुए ये बदलाव 

 

संबंधित समाचार