बरेली: संगठन विस्तार पर कांग्रेस ने किया मंथन, बनेंगी वार्ड कमेटियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस महानगर में संगठन के विस्तार को लेकर सक्रिय हो गई है। प्रियंका गांधी के निर्देशन में प्रदेश के हर ब्लाक और वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को महानगर कांग्रेस …

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस महानगर में संगठन के विस्तार को लेकर सक्रिय हो गई है। प्रियंका गांधी के निर्देशन में प्रदेश के हर ब्लाक और वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने की। संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन विस्तार और वार्ड कमेटियों का गठन किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश महासचिव ब्रह्म स्वरूप सागर ने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राज्य में जंगल राज है दुष्कर्म, बेरोजगारी से प्रदेश जूझ रहा है। हर तरफ अन्याय का बोलबाला और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू प्रत्येक जिले में जाकर संगठन की बैठक करके पार्टी को जिस प्रकार से मजबूती देने का काम कर रहे हैं वैसे ही अब महानगर में एक संघर्षशील कार्यकारिणी का गठन कर सबको संगठन के विस्तार व विभिन्न स्तरों पर मजबूती देने का कार्य किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि जो विश्वास पार्टी ने उन पर दिखाया है उसे वह बढ़ाने का काम करेंगे। आने वाले दिनों में पुराने वरिष्ठ कांग्रेसियों व युवाओं के जोश से ओतप्रोत कांग्रेस की महानगर कमेटी बनाएंगे। साथ ही 80 वार्डों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर सेक्टरों में बांट कर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाई जाएगी। हर वार्ड, बूथ और हर घर तक कांग्रेस की आवाज और पार्टी की पहचान को उन्होंने अपना मकसद बताया। सबका सम्मान और सबका साथ वाली प्रणाली पर काम किया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश सचिव असलम चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष कासिम कश्मीरी, पीसीसी सदस्य महेश पंडित, नत्थूलाल मिश्रा, केके दीक्षित, हाजी जुबैर, योगेश जौहरी, मो. बिलाल कुरैशी, राजेश कुमार, असलम अंसारी, वीरेन्द्र रायजादा, मो. कासिम, रुख्शीद खान, बीना मिश्रा, गौरव भारद्वाज, अंजुम सहाय बिसारिया, सैयद फरहान अली, हर्ष बिसारिया, कादिर खान, शाने रजा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार