पंतनगर: पूर्व डीजीपी की बेटी कुहू बनीं आईपीएस अफसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। पूर्व डीजीपी अशोक कुमार और जीबी पंत कृषि विवि में प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की अधिष्ठात्री डॉ. अलकनंदा अशोक की पुत्री कुहू गर्ग अपने पहले प्रयास में ही आईपीएस अफसर बन गई हैं। उन्हें आल इंडिया लेवल पर 178वीं रैंक मिली है।

डीन टेक्नोलॉजी डॉ. अलकनंदा ने बताया कि लगभग दो वर्षों के कठिन परिश्रम में ही कुहू ने यह स्थान हासिल किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि छह वर्षों तक भारतीय बैडमिंटन टीम में सीनियर और जूनियर खेल चुकी कुहू के पास 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पदक हैं। कुहू देश की पहली ऐसी महिला आईपीएस होगी, जिन्होंने इतने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। उनके पिता अशोक कुमार उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देने के साथ राज्य के डीजीपी रहे। 

संबंधित समाचार