बरेली: पीएसी के एक जवान समेत 40 कोरोना संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। कोरोना की रफ्तार अक्टूबर महीने में रोजाना कम हो रही है। मंगलवार की देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार सेना के एक जवान और पीएसी के एक जवान समेत 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. वीके शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को आईवीआरआई …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना की रफ्तार अक्टूबर महीने में रोजाना कम हो रही है। मंगलवार की देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार सेना के एक जवान और पीएसी के एक जवान समेत 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएमओ डा. वीके शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को आईवीआरआई से 775 सैंपलों की जांच में तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एंटीजन व ट्रू नॉट से 26 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल 40 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 32 लोगो की रिपोर्ट जारी की गई।
इनके अलावा छिपी टोला, जनकपुरी, एलआईसी, डिफेंस कालोनी, जोखानपुर, अर्चना रेजिडेंसी, सुरेश शर्मा नगर, इफ्को टाउन, प्रभा टाकिज, हार्टमैन, मलूकपुर, कुसुम नगर, फारशी टोला, नकटपुर, मानपुर, शिवगार्डन कालोनी, शांति नगर, परा मोहल्ला, बाके की छावनी, माडल टाउन, दुनका, देवरानिया, राजेन्द्र नगर, तिलक कालोनी, नकटिया, बैंक कालोनी में भी संक्रमित मिले हैं।
