रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में कलेक्ट्रेट परिसर में लगी आग-Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने किसी तरह से आग पर काबू पा सकी। घटना स्थल के पास ही वीवीवैट गोदाम भी है गनीमत रही कि आग ने विकराल रूप नही किया और समय से दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया नही तो बड़ी घटना हो सकती थी। 

कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम व वीवीपैट का गोदाम है जहां पर चौबीस घण्टे पुलिस का पहरा है। गोदाम के पीछे जंगल है। आज इसी में आग लग गई। आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। अचानक आग लगने की घटना से अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों की सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू करने में सफल हो सके। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नही तो बड़ी घटना घट सकती थी।

ये भी पढ़ें -गरमपानी: भुजान और बमस्यूं में आग का तांडव, धुएं ने रोकी रफ्तार

संबंधित समाचार