स्मृति इरानी ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- वायनाड और संदेशखाली में जो हुआ वो अमेठी में नहीं होगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परशदेपुर/ रायबरेली, अमृत विचार। डीह और छतोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निशाने पर एक बार फिर राहुल गांधी रहे। उन्होंने कहा कि अमेठी एक समय लापता सांसद के लिए जाना जाता था।लेकिन अब लोग अमेठी के सांसद का पता बता सकते हैं जो गांव में खड़े होकर काम कराती है। स्मृति ने कहा कि 26 के बाद राहुल गांधी वायनाड को बेवकूफ बनाकर अमेठी को बनाने आयेंगे।

धर्म जाति के नाम पर लोगों को बांटा जाएगा। उन्होंने टुकड़े-टुकड़े करने वालों को टिकट दिया है। लेकिन जो वायनाड में हुआ, संदेशखाली में हुआ वो अमेठी में नहीं होगा। स्मृति ने विकास कार्यों की फेहरिस्त जनता को गिनाते हुए कहा कि मैंने चुनाव हारने के बाद भी अमेठी को नहीं छोड़ा, डटकर काम किया, इसीलिए अमेठी की जनता ने मुझे चुना। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय जब मौत मंडरा रही थी तो मैं गांव-गांव आई थी ये अमेठी का बच्चा-बच्चा जानता है।

स्मृति ने छतोह के हाजीपुर, बभनपुर, छतोह में बिरनावां मोड़,  नसीराबाद के रामलीला मैदान, रहीमगंज चौराहा, डीह के मऊ बाजार, उछैला बाग, जगदीशपुर, दिलावलपुर, पदमनपुर बिजौली में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सलोन विधायक अशोक कुमार ने छतोह और डीह हुए विकास कार्यों को गिनाया। 

छतोह में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह, भाजपा नेत्री रीता पासी, छतोह मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पासी, मनीष कोरी, चैतन्य सिंह भदौरिया, अभय तिवारी व डीह में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह, डीह मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, राजकुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: प्रेम प्रसंग में आहत किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता