Bareilly News: पीएम मोदी के रोड शो के रूट पर कई जगह गड्ढे, नगर निगम के चीफ इंजीनियर ने देखीं मार्ग की व्यवस्थाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 26 अप्रैल को प्रस्तावित रोड शो की तैयारियों में नगर निगम भी जुट गया है। चीफ इंजीनियर ने अधीनस्थों के साथ गुरुवार को डेलापीर से शील चौराहे तक रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह सड़क खराब मिली। शील चौराहे से डीडीपुरम तक आदर्श सड़क पर तीन जगह गड्ढे मिले। उन्होंने संबंधित को गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। 

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अफसर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे। शील चौराहे पर नाले पर टेढ़े रखे पत्थर भी ठीक कराए जाएंगे। चर्चा है कि आदिनाथ चौक पर लगे डमरू की भव्यता को भी प्रधानमंत्री को दिखाया जा सकता है। हालांकि अभी इस तरह का रूट तय नहीं हुआ है। पार्षद सतीश कातिब ने भी बीडीए और निगम के अफसरों से व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही है। राजेन्द्र रोड के व्यापारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान दुकानें बंद रहेंगी।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: 40 बच्चों वाले मुसलमान का नाम बताएं साक्षी महाराज- मौलाना शहाबुद्दीन

 

संबंधित समाचार