विकसित राष्ट्र के लिए मोदी को फिर बनाएं प्रधानमंत्री: खब्बू तिवरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज/अयोध्या, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को धार देने के लिए भाजपा पूरी तरह से जुट गई है। जिसके तहत शुक्रवार को महबूबगंज बाजार में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद आजम के आवास पर जन चौपाल हुई। जन चौपाल में पूर्व विधायक इन्द्रप्रताप तिवारी खब्बू ने भाजपा के जनकल्याणकारी कार्यो का बखान करते हुए आने वाले चुनाव में अम्बेडकरनगर संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रितेश पांडे के लिए समर्थन मांगा। 

उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना होगा। प्रत्याशी रितेश पांडेय ने कहा कि भाजपा के राज में सभी को बराबरी का दर्जा मिला हुआ है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, दानबहादुर सिंह, राममोहन भारती, सियाराम वर्मा, डाॅ एम एल वर्मा, सुशील सिंह, अमरेंद्र बहादुर सिंह, ध्रुव गुप्ता, शिवदास मांझी, अरविंद अर्पण, संजय पराग आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-इलाहाबाद हाईकोर्ट: जिला न्यायालयों के प्रति नागरिकों में बढ़ रही अवमानना की प्रवृत्ति

संबंधित समाचार