Kanpur Fire: बिजली के तार टूटने से गेंहू की फसल में लगी आग...लपटें देखकर लोगों ने फायर बिग्रेड को दी सूचना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में गेंहू की फसल में आग लग गई

कानपुर, अमृत विचार। सचेंडी थानाक्षेत्र के हरसिंह देवपुरवा में खड़ी गेंहू की फसल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग बिजली के तार टूटने की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है। आग की लपटें उठती देख लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। करीब 50 बीघे गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई।

ये भी पढ़ें- Kanpur Ghatampur Accident: कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर...चालक सहित दो की मौत, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

संबंधित समाचार