कासगंज: मैदान में उतरे 14 महारथी, अब नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी

अग्रिम प्रक्रिया में जुटा प्रशासनिक अमला, नामांकन पत्रों की होगी जांच 

कासगंज: मैदान में उतरे 14 महारथी, अब नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी
जिला निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपते निर्दलीय प्रत्याशी

कासगंज, अमृत विचार। एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए जहां एक ओर दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं दूसरी तरफ निर्दलीयों ने भी मोर्चा खोल दिया है। हर कोई अपनी जीत का दावा कर रहा है। वहीं, मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र से कुल 14 महारथी मैदाने जंग का ऐलान कर चुके हैं। इनकी नांमाकन दाखिल करने प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी। 

भारतीय जनता पार्टी से राजवीर सिंह राजू भैया पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र हैं। वे दो बार एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं और तीसरी बार हैट्रिक की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें आउट करने के लिए समाजवादी पार्टी ने चुनावी पिच पर औरेया के देवेश शाक्य को उतारा है। देवेश दमदारी से अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच बहुजन समाज पार्टी ने मुस्लिम कार्ड पर दाव खेला है।

इन तीनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी त्रिकोणीय मुकाबला अपने बीच मान रहे हैं वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने आप को कम नहीं आंक रहे। शुक्रवार तक नामांकन की अंतिम तिथि और दोपहर तीन बजे तक कुल 14 नामांकन हुए। तीन प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के साथ ही अन्य निर्दलीय एवं छोटे दलों के प्रत्याशी मैदाने जंग का ऐलान कर रहे हैं। हर कोई अपनी जीत का दावा कर रहा है। 

इतने हुए नामांकन 
अभ्यर्थी             दल का नाम 
राजवीर सिंह         भाजपा 
देवेश शाक्य         सपा 
मोहम्मद इरफान         बसपा 
दानवीर             निर्दलीय 
अशोक कुमार         निर्दलीय 
अमर सिंह             निर्दलीय 
राजकुमार             निर्दलीय 
कैलाश कुमार         बहुजन मुक्ति पार्टी 

नोट : इसमें कुछ प्रत्याशियों के नामांकन दो सेट में हैं इसलिए संख्या का मिलान पूर्ण नहीं है। 

नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि निकल चुकी है। अब नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामवापसी की तिथि नियत है। निर्धारित तिथियों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी - सुधा वर्मा, डीएम।

ये भी पढ़ें- कासगंज: देवेश की साइकिल को रफ्तार देने सोरों आएंगे सपा मुखिया, 25 अप्रैल को करेंगे जनसभा को संबोधित

 

 

ताजा समाचार

बरेली कॉलेज में प्रवेश की तैयारी शुरू, जल्द ही स्नातक में प्रवेश पंजीकरण के लिए खोला जाएगा पोर्टल
Bareilly News: राजर्षि मुक्त विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि 15 तक बढ़ाई
Bareilly News: रेलवे ने बढ़ाया सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की दवाई का कोटा, बीपी और शुगर की तीन महीने की एक साथ ले सकेंगे दवाएं
लोकसभा चुनाव 2024: राष्ट्र-धर्म और आतंकवाद के मुद्दे से बरेली की सियासत को साध गए अमित शाह
Bareilly News: इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता के गोदाम और कार्यालय में छापा, 1.35 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी
Bareilly News: अब मरीजों को ऑनलाइन मिलेगी पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट