पीलीभीत: ट्रैक्टर और टेंपो की टक्कर, एक की मौत, 10 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बिठौराकला: असम हाईवे पर बिठौराकलां गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसा शनिवार सुबह हुआ।

हादसे में ट्रैक्टर चालक पचपेड़ा गढ़ा निवासी लखविंदर सिंह (52) पुत्र भगत सिंह की मौत हो गई। जबकि टेंपो सवार घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराए हैं। बता दें कि मृतक लखविंदर सिंह ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं लादकर पीलीभीत मंडी आ रहे थे।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत लोकसभा सीट पर 63.39 प्रतिशत हुआ मतदान, मतदाताओं में गजब का दिखा जोश और जज्बा 

संबंधित समाचार