Unnao Accident: वाहन ने हाईवे पर दो युवकों को रौंदा...मौत, एक की नहीं हो सकी पहचान, दूसरे के परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सड़क हादसे में दो की मौत

उन्नाव, अमृत विचार। लखनऊ कानपुर हाइवे स्थित आजाद मार्ग चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों युवकों के सिर के ऊपर से वाहन का पहिया गुजरने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची अचलगंज थाना पुलिस ने जांच कर शव को पीएम के लिये भेजा है। एक युवक की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतक के परिजन को घटना की जानकारी दी है।

बता दें फतेहपुर जनपद के सुजावलपुर थाना क्षेत्र के औसेर खेड़ा निवासी अजय कुमार पुत्र मनोज कुमार ( 28 ) वर्ष अपने तीस वर्षीय साथी के साथ बिना नंबर की बाइक लेकर उन्नाव से कानपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह अचलगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ कानपुर हाइवे पर आजाद मार्ग चौराहे के पास पहुंचे।

तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों उछल कर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने घटना की सूचना अचलगंज पुलिस को दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पीएम के लिये भेजा है। पुलिस ने बताया कि एक युवक की शिनाख्त हो गयी है। वहीं दूसरे की पहचान करायी जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजन को घटना की जानकारी देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

ये भी पढ़ें- Nai Sadak Violence: नई सड़क हिंसा का आरोपी हयात जफर हाशमी बनेगा हिस्ट्रीशीटर...वर्तमान में जेल से है बाहर

संबंधित समाचार