कासगंज : नामांकन पत्रों की जांच पूर्ण, चार नामांकन पत्र हुए निरस्त 

दलीय प्रत्याशियों सहित 10 निर्दलीयों के पर्चे पाए गए सही 

कासगंज : नामांकन पत्रों की जांच पूर्ण, चार नामांकन पत्र हुए निरस्त 
कलक्ट्रेट के कक्ष संख्या 25 में नामांकन पत्रों की जांच करती जिला निर्वाचन अधिकारी सुधा वर्मा

कासगंज, अमृत विचार। कासगंज-एटा लोकसभा के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को हुई। जांच के दौरान दलीय प्रत्याशी सहित 10 निर्दलीयों के पर्चे सही पाए गए। जबकि चार निर्दलीयों के नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं। कासगंज-एटा लोकसभा के लिए कुल 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। 

कासगंज –एटा लोकसभा के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। इस प्रक्रिया के तहत दलीय और निर्दलीय कुल 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिनमें से जांच के दौरान हिंद समर्पित पार्टी सहित चार निर्दलीयों  नामांकन पत्र अपूर्ण पाए जाने पर निरस्त किए गए हैं, जबकि 10 नामांकन पत्र वैध पाए गए। नामांकन पत्रों की जांच का सिलसिला सुबह कलक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या 25 में शुरू हुआ। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले आवेदकों एवं उनके प्रतिनिधियों के समक्ष नामांकन पत्रों की जांच की गई। 

कुल 14 नामांकन पत्र दाखिख हुए थे। जिनमें से 10 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। चार नामांकन पत्र विधिमान्य न होने के कारण निरस्त किए गए हैं - सुधा वर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी ।

ये नामांकन पत्र हुए निरस्त 
नाम                         पार्टी 
कमरुद्दीन              निर्दलीय 
राजकुमार दिवाकर    निर्दलीय 
रामचंद्र                    निर्दलीय 
नाजेंद्र सिंह             हिंद समर्पित पार्टी 

यह नामांकन पत्र पाए सही :
प्रत्याशी                       पार्टी 
देवेश शाक्य             समाजवादी पार्टी 
मोहम्मद इरफान         बहुजन समाज पार्टी 
राजवीर सिंह             भारतीय जनता पार्टी 
अनुपम कुमार             किसान क्रांति दल 
उदयवीर सिंह             पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया 
कैलाश कुमार             बहुजन मुक्ति पार्टी 
वैभव मिश्रा                 भारतीय शक्ति चेतना पार्टी 
अमर सिंह                  निर्दलीय 
अशोक कुमार             निर्दलीय 
दानवीर                     निर्दलीय 

ये भी पढ़ें- राम-कृष्ण की भक्ति में डूबी कासगंज की लाडली, अब वृंदावन के बाद अयोध्या में मचा रही है धूम