Fatehpur: मिक्सर मशीन में करंट उतरने से दो मजदूरों की मौत; चार गंभीर रूप से झुलसे...अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

एफसीआई गोदाम के अंदर हो रहा था निर्माण कार्य

फतेहपुर, अमृत विचार। शहर के पक्का तालाब स्थित एफसीआई गोदाम में शनिवार को बड़ी घटना हो गई। गोदाम में निर्माणाधीन छत का काम हो रहा था। छत पड़ने के बाद मिक्शर मशीन हटाने के दौरान ऊपर से गुजरी बिजली के तार से मशीन छू गई। जिससे आधा दर्जन मजदूर करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। घटना में दो मजदूरों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं चार मजदूरों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा रहा।

Fatehpur Currnet

सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब स्थित एफसीआई गोदाम में दो कमरों का निर्माण कार्य जारी था। शनिवार को दोनों कमरों की छत डालनी थी। जहां दोपहर में करीब डेढ़ दर्जन मजदूर मिक्शर मशीन के साथ पहुंचे थे। सुबह से लेकर दोपहर तक छत डालने का काम किया गया था। एफसीआई गोदाम के वरिष्ठ भंडार निरीक्षक संदीप सिंह गौतम ने बताया कि छत डालने के बाद दोपहर में करीब ढाई बजे मशीन को मजदूरों द्वारा हटाया जा रहा था।

गोदाम में ढलान होने के चलते मशीन एक दीवार में जा टकराई और ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन से मशीन छू गई। जिसके चलते मशीन को पकड़े मजदूर केशचंद्र निवासी मुस्तफापुर असोथर, अनीश निवासी सनगांव, सोनू, सरोज व धर्मेंद्र कुमार समेत एक अन्य मजदूर करंट की चपेट में आ गए। घटना होती देख अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। 

घटना की जानकारी पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां केशचन्द्र और अनीश को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य झुलसे मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई थी, दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -Kanpur: भाजपा से रमेश अवस्थी और कांग्रेस से आलोक मिश्र ने किया नामांकन; घंटों परेशान हुए लोग

संबंधित समाचार