Bareilly News: 30 अप्रैल तक हज आजमीन को कराना होगा टीकाकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की तरफ से हज प्रशिक्षण शिविर और टीकाकरण की अंतिम तिथि जारी कर दी गई है। हज समिति के सदस्य डॉ. सैयद एहतेशामुल हुदा ने बताया कि सभी हज ट्रेनिंग सेंटर पर 30 अप्रैल तक प्रशिक्षण और टीकाकरण किया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंजना सिरोही ने शनिवार को प्रशिक्षण व टीकाकरण केंद्रों की सूची जारी की। जिले में मास्टर बन्ने खान इंटर कॉलेज केजीएन मस्जिद ठिरिया निजावत खां, मदरसा जामिया गौसिया बशीरुल उलूम शेखपुर बहेड़ी, मदरसा मंजर-ए-इस्लाम दरगाह आला हजरत सौदागरान, खलील हायर सेकेंड्री स्कूल और कलीम मंसूरी बिल्डिंग पीलीभीत बाईपास रोड पर पांच केंद्र बनाए गए हैं।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: पीएम मोदी के रोड शो के लिए बिजली अधिकारियों ने चेक किया रूट

 

 

 

संबंधित समाचार