भाजपा ने बरेली का विकास नहीं किया: प्रवीण सिंह ऐरन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली लोकसभा क्षेत्र से सपा- इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने शनिवार को मीरगंज क्षेत्र के रमपुरा, खजुरिया, छोटा वसावनपुर, बड़ा बसावनपुर, सेज्वालपुर, डूगरपुर, भमोरा, बिहारीपुर, सुकटिया, केसरपुर, कुड़का, नगरिया सोवरनी, सिमरावा, पिपरिय, गौटिया रहमत नगर, पहाड़पुर घाटगांव, बैरमनगर आदि गांवों में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभाएं कीं। इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि बरेली विकास के क्षेत्र में बहुत पिछड़ गया है। भाजपा सरकार ने कोई विशेष विकास कार्य नहीं करवाए हैं, जिसकी जरूरत है। कहा आप लोगों से इस प्रकार का प्यार और स्नेह मिलता रहा तो आने वाले चुनाव में हम अवश्य जीतेंगे। क्षेत्र में विकास की नई लहर आएगी। यह मेरा आप सभी से वादा है। पूर्व विधायक सुल्तान बेग, रिजवान बेग, रामनिवास मिश्रा, गजराज सिहं कश्यप, कुंवर सेन राजपूत, डौली गुप्ता, डॉ. समीर, हुकुम सिंह, रेहान अली, रामपाल सिंह, शुभम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: शहामतगंज पुल पर निदा खान पर बाइक सवारों ने किया हमला, जान से मारने की दी धमकी

 

संबंधित समाचार