हल्द्वानी: शादी में खाने का लेकर हुई मारपीट, अस्पताल में भी भिडे़ दोनों गुट, पुलिस ने खदेड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शादी समारोह में खाने को लेकर दो पक्षों में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई के दोंनों गुटों के बीच जमकर लाठी डंडे चल गए। कई वाहनों के शीशे टूट गए। वहीं इलाज कराने के लिए जब बेस अस्पताल पहुंचे तो दोनों गुट वहां भी भिड़ गए जिससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें शांत कराया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि इन दिनों लगातार इस तरह की वारदातें बढ़ती जा रहीं हैं और पुलिस की रात्रि गस्त पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। नगर पूरी तरह अपराधियों की गिरफ्त में है। आए दिन अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो रहे हैं। लेकिन पुलिस अपनी आंखें मूंद कर बैठी है अपराधियों को पकड़ना तो दूर पुलिस उनका पता भी नहीं लग पा रही है।

देखा जाए तो हाल में घटी वारदातों में पुलिस के हाथ खाली हैं जिनमें टीपी नगर का अफसाना हत्याकांड में अरोपी पति का सुराग नहीं लग पाया है, अब किशन ठाकुर ने युवक को गोली मार कर पुलिस को चुनौती दी है।

संबंधित समाचार