बरेली: किराया मांगने पर होमगार्ड ने ऑटो चालक को पीटा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में सिटी स्टेशन के पास ऑटो से छोड़ने पर जब चालक ने किराया मांगा तो होमगार्ड आग बबूला हो गया। उसने चालक के साथ जमकर मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।

बता दें, शाही थाना क्षेत्र के वंशीपुर नरखेड़ा निवासी रवि राजपूत ने बताया कि वह इज्जतनगर के मिनी बाइपास के पास किराए के मकान में रहता है। यहीं रहकर वह किराए का ऑटो चलाकर वह परिवार का पालन पोषण करता है। 18 अप्रैल की शाम पांच बजे उसने एक होमगार्ड को सिटी स्टेशन के पास छोड़ा था। किराया मांगने पर वह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट की।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: मातृत्व सुख न पाने में महिलाएं ही नहीं पुरुष भी जिम्मेदार

संबंधित समाचार