मुरादाबाद: पंचतत्व में विलीन हुए कुंवर सर्वेश सिंह, नम आंखों से जनसमुदाय ने दी जननेता को विदाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। गांव रतुपुरा में रविवार दोपहर दो बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। बढ़ापुर से विधायक उनके पुत्र कुंवर सुशांत सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इससे पहले राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी गई। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कई मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

दिल्ली स्थित एक अस्पताल में शनिवार को उनका बीमारी से निधन हो गया था। शनिवार देर रात उनका पार्थिव शरीर ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव रतुपुरा में उनके पैतृक आवास पर लाया गया था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्य शिक्षामंत्री मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी समेत अन्य नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजिल अर्पित की। अंतिम संस्कार के दौरान जनसमुदाय ने जननेता को भावपूर्ण विदाई दी। 

अंतिम दर्शन के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश सरकार में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, संभल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी प्रमेश्वर लाल सैनी, नगर विधायक रितेश गुप्ता, सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, शिक्षक विधायक हरिसिंह ढिल्लो, राज्यसभा के पूर्व सदस्य वीर सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष समेत अन्य कई नेता पहुंचे। पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह के आकस्मिक निधन पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने भी शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद : अंतिम दर्शन को कुंवर सर्वेश के पैतृक गांव में उमड़ी भीड़, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत ये नेता पहुंचे

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज