बरेली: डीजे पर डांस करने के विवाद में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार : कस्बा के एक बरात घर में डांस करने को लेकर बरातियों -घरातियों के बीच खूब लाठी-डंडे और कुर्सियां चली। बीच बचाव कर रहे दूल्हे के चाचा के दो मोबाइल और एक सोने की चैन पर किसी ने हाथ साफ कर दिया। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तब तक उपद्रवी भाग गए। पीड़ित चंद्रसेन शर्मा की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। झगड़े की वीडियो भी वायरल हो गया।

बरात घर में गांव मीरापुर के उमाशंकर की बेटी की शादी थी। बरात भोजीपुरा के गांव पीपल थाना से आई थी। शनिवार देर रात डीजे पर डांस करने को लेकर कुछ घराती और बराती के बीच झगड़ा हो गया। दोनों ओर से लाठी -डंडे और कुर्सियां चलाई गई। कुछ लोगों ने झगड़ रहे लोगों को समझाया। बीच बचाव कर रहे दिल्ली निवासी दूल्हे के चाचा चंद्रसेन शर्मा के जेब से दो मोबाइल और गले में पहने करीब ढाई तोला वजन की सोने की चैन चोरी हो गई। रविवार को चंद्रसेन शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित चंद्रसेन शर्मा ने बताया मोबाइल की लोकेशन मीरापुर में आ रही है।सुबह आठ बजे मोबाइल बंद कर दिया है। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर अपराधी को जल्द पकड़ने की बात की है।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: होटल में पार्टी के दौरान दवा व्यापारी के बेटे को छत से फेंका, घटना CCTV में कैद

संबंधित समाचार