Farrukhabad: शादी का झांसा देकर महिला सिपाही संग मनाता रहा रंगरेलियां; चौकी इंचार्ज पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शादी करने के नाम पर महिला आरक्षी का शारीरिक शोषण करने वाले चौकी इंचार्ज के खिलाफ एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। महिला आरक्षी ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि वह जनपद के एक थाने में तैनात है।

नियुक्ति के दौरान थाने पर तैनात उप निरीक्षक दीपक कुमार पुत्र बच्चूसिंह हाल तैनाती चौकी आवास विकास, थाना कादरीगेट जनपद फतेहगढ़ द्वारा 13 दिसंबर 22 से लगातार महिला आरक्षी को शादी करने की बात कहकर शारीरिक शोषण करता रहा। नवावगंज में तैनाती के दौरान उप निरीक्षक दीपक उसे अलग-अलग जगहों भी ले गया। वहां भी शारीरिक शोषण किया।

जब उसके द्वारा शादी करने का दबाव बनाया गया तो दीपक के माता-पिता द्वारा शादी करने की बात को अलग-अलग समस्या बताकर टाला जाता रहा। महिला आरक्षी ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों पूर्व थानाध्यक्ष नवावगंज जयप्रकाश शर्मा, वर्तमान प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कादरीगेट तथा क्षेत्राधिकारी नगर को भी जानकारी दी। अधिकारियों द्वारा बुलाये जाने पर आरोपी शादी का झूठा आश्वासन देता रहा। मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी को सौंपी गई है।

संबंधित समाचार