दिनेशपुर: शादी के बहाने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिनेशपुर, अमृत विचार। नाबालिग बेटी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि उसका पति मानसिक रूप से बीमार है और वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार पाल रही है। वहीं जब वह काम के सिलसिले में घर से बाहर जाती थी इस बात का फायदा उठाते हुए गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी को शादी का झांसा दिया और उससे दुष्कर्म किया।

युवक उसकी बेटी को शादी की बात कहकर अपने घर ले गया था लेकिन युवक के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। अब शादी की बात करने पर युवक की ओर से धमकी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अभी इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है और मामले की जांच के बाद ही कार्यवाही करने की बात कही है।

संबंधित समाचार