सुलतानपुर:धोखाधड़ी व जालसाजी का दर्ज हुआ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सुलतानपुर, अमृत विचार । कुड़वार थाना क्षेत्र के सरैया पूरे विसेन निवासी अब्दुल वहीद खान की तहरीर पर अधिवक्ता मो. अनीस खान पर धोखाधड़ी व हेराफेरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के मुताबिक सरैया पूरे विसेन में स्थित संयुक्त खाते की भूमि वर्ष 2015-16 में अलीगंज  लखनऊ बाईपास के लिए अधिग्रहीत हुई थी। जिसका मुआवजा सरकार ने खातेदारों के एकाउंट में भेजा था। जब सड़क बनकर पूरी हुई तो हिस्सेदार मो. अनीस खान सुत स्व. मो.यूनुस खान निवासी डिहवा थाना कोतवाली नगर ने निर्माण के पश्चात रोड के किनारे बची शेष जमीन को अपनी बताकर विवाद खड़ा किया।

इस विवाद को खत्म करने के लिए वहीद के चाचा ने एक अदालती बँटवारे का वाद योजित किया। आरोप है कि अनीस खां ने बैक डेटेड फर्जी व कूटरचित जाली दस्तावेज तैयार किया जिस पर उस समय नाबालिग रहे वहीद और उसके बीमार पिता के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उपजिलाधिकारी सदर के आदेश को रिकाल करा लिया। जानकारी होने पर शिकायत किया तो मो.अनीस ने अपमानित किया। तहरीर के एक माह बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़े : जानिए इस गर्मी में कौन सा पानी युक्त भोजन रखेगा आपको हाइड्रेटेड और फिट

संबंधित समाचार