सीतापुर में कार की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोली/ सीतापुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के बाइपास पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई जबकि कार ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार ड्राइवर को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात इलाके के बीसूपुर सरेली निवासी हरिनाम (32) पुत्र राम लोटन अपने साथी राजेंद्र (48) पुत्र गजराज निवासी मसंदापुर थाना महोली के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से महोली आया था। रात करीब 11 बजे जब दोनों वापस अपने घर जा रहे थे, तभी अढ़ौरी मोड़ के निकट बाइपास पर सीतापुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार दोनों लोग उछलकर दूर जा गिरे। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई जबकि कार का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को महोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां चिकित्सक ने हरिनाम और राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि ड्राइवर का प्राथमिक उपचार शुरू किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें -Unnao Accident: आमने-सामने दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत...तीन की मौत, दो गंभीर घायल

संबंधित समाचार