मुरादाबाद : प्लॉट में खड़ी दो कारों में लगी भयानक आग, टला बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आग लगने से दोनों कारे बुरी तरह जल गई है।

मुरादाबाद,अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी में प्लॉट में खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई। लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने किस तरह आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाने से बड़ा हादसा टल गया। 

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी में एक प्लॉट में खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। आग की सूचना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग पर समय रहते काबू पा लिया।

बताया गया कि किसी ने मंगलवार सुबह प्लॉट में पड़े कूड़े में आग लगा दी थी। इस आग ने दोनों कारों को अपनी चपेट में ले लिया। माना जा रहा है कि समय रहते हम पर काबू नहीं पाया जाता तो पेट्रोल टैंक में आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में दोनों कारे पूरी तरह जल गई है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जिला अस्पताल में वेंटीलेटर होने के बाद भी मरीजों को नहीं मिलता इलाज, इन विभागों में खाली पड़े चिकित्सकों के पद

संबंधित समाचार