बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से परचून दुकानदार की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक परचून दुकानदार को सडक़ पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौक पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बदायूं के थाना कुवरगांव निवासी कृष्णपाल ने बताया कि वह भमोरा के सेधा में परचून की दुकान चलाते हैं। आज सुबह उनका 24 वर्षीय भाई त्रिवेंद पुत्र मनोहरलाल सडक़ पार कर रहा था। इस दौरान उसे तेज गति से जा रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब इसका पता मृतक के परिजनों को चला तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: राहुल और प्रियंका गांधी कर सकते हैं शहर में रोड शो

संबंधित समाचार