जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें एक जवान के घायल होने की सूचना है। 

कश्मीर संभाग की पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि बांदीपुरा में अरागाम के रेन्जी वन क्षेत्र में सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें एक जवान घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष से किसी के हताहत होने की जानकारी अभी नहीं है और तलाशी अभियान जारी है। 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: कर्नाटक में आज थम जाएगा चुनाव-प्रचार,14 सीटों पर 26 अप्रैल को होना है मतदात

संबंधित समाचार