लखीमपुर-खीरी: पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, 6 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना शारदानगर क्षेत्र में चकई पुल के पास पिकअप और ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्राली में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। पिकअप डीजे लेकर बारात से वापज जा रही थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा मंगलवार की रात करीब एक बजे हुआ। डीजे लेकर आई एक पिकअप शारदानगर से चौका साइफन होते हुए वापस जा रही थी। चकई पुल के पास सामने से आ रही ईंट भरी ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। पिकअप में सात लोग सवार थे। हादसे में सभी लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप सवार घायल थाना खीरी के गांव सहजनी निवासी अरुण (20) पुत्र विनोद, सेठ पुत्र गुरदयाल (18), विनीत पुत्र पुत्ती लाल (20), कपिल पुत्र ओमप्रकाश (20) प्रदीप पुत्र जुल्ला  (25), गुड्डू उर्फ प्रदीप पुत्र रामकुमार (25) और बुद्धी उर्फ कुलदीप पुत्र सुरेश कुमार (28) को जिला अस्पताल भेजा, जहां अरुण कुमार की मौत हो गई।

 हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मौके से भाग निकला। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर हादसे में युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: मोबाइल पर गेम खेल रहे युवक को मामूली विवाद में जमकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार