अयोध्या: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

पूरा बाजार/अयोध्या, अमृत विचार। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम दतौली मोड़ के पास बाइक सवार की दुर्घटना में  मौत हो गई। चौकी प्रभारी पूरा बाजार आलोक कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को CHC पूरा बाजार पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सक डॉ. सुनील चौधरी ने परीक्षण के बाद युवक को मृतक घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष महराजगंज अमरजीत सिंह ने बताया कि दुर्घटना 23 अप्रैल की रात लगभग 10:30 पर अज्ञात वाहन से हुई। मृतक  बाइक सवार युवक  की पहचान राहुल यादव 20 वर्ष पुत्र हृदय राम यादव ग्राम जरही थाना महाराजगंज अयोध्या के रूप में हुई। घर वाले सूचना पर अस्पताल पहुंच गए।

शव का पंचनामा कराके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया राहुल के पैतृक घर जरही में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भाजपा नेता भगवान बक्श सिंह ने राहुल यादव के घर पहुंच कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार वालों को ढाढस दिया।

 

ये भी पढ़े : दैनिक अदरक के 30 दिनों के सेवन के बाद वास्तव में आपके शरीर में क्या होता है! आश्चर्यचकित होने के लिए तैयार रहें

संबंधित समाचार