लखनऊ के अलीगंज ITI में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर राख-Video   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को राजधानी के अलीगंज आईटीआई परिसर में भीषण आग लग गई। अचानक उठी लपटों ने वहां खड़ी कई गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया। कई बाइक के पेट्रोल टैंक तक पहुँची आग में सिलसिलेवार कई गाड़ियां जलकर ख़ाक हो गईं। आग लगने के दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बड़ी मुश्किल से कुछ गाड़ियों को कतार से हटाकर उन्हें जलने से बचाया। पास ही में स्थित अलीगंज हनुमान मंदिर से भीषण लपटें उठती देखी जा सकती थीं। मौके पर पहुंचे फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाया। फ़िलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।  

ये भी पढ़ें -जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल

संबंधित समाचार