पिता ने तीन शादी की...मैं भी तीन करूंगा...मुंबई में बैठे पति ने बांदा में रह रही पत्नी को दिया तीन तलाक, छह के खिलाफ FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई में बैठे पति ने बांदा में रह रही पत्नी को दिया तीन तलाक

बांदा, अमृत विचार। बांदा में तीन तलाक का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को इस बात पर तलाक दे दिया की, मेरे पिता ने तीन शादियां की है और मैं भी तीन शादी करूंगा। इसलिए मैं तुझे तलाक दे रहा है। महिला ने पति समेत ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया। उधर, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की।

ये है पूरा मामला

पूरा मामला नरैनी थानाक्षेत्र का है। जहां रहने वाली महिला ने बताया कि उसका निकाह तीन साल पहले हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद तक सब ठीक चलता रहा, लेकिन कुछ दिनों बाद ससुराल वाले ज्यादा दहेज की मांग करने लगे साथ ही शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने लगे। इसके साथ ही ससुराल वाले ने पति से कहकर पिटाई भी करवा दी। पीड़ित महिला ने बताया की उसका पति मुंबई में रहकर काम करता है। ससुराल वालों से परेशान होकर वह पति के साथ मुंबई चली गई, लेकिन पति ने वहा भी मारपीट शुरू कर दी। 

पिता ने तीन शादी की, मैं भी तीन करूंगा

पहले ससुरालीजन और फिर पति की मारपीट से परेशान होकर पीड़िता ने फोन करके अपने भाई को मुंबई बुलाया। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ मायके आ गई। मायके आने के बाद पति ने फोन पर पत्नी से कहा कि मेरे पति ने तीन शादी की है, मैं भी तीन शादी करूंगा। इसके बाद उसने तीन तलाक दे दिया। 

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: लापता युवती का मिला शव...गला घोंटकर हत्या करने की जताई जा रही आशंका, चेहरे पर मिले चोट के निशान

संबंधित समाचार