पंतनगर: 27 को धूल भरी आंधी आने के आसार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। भारतीय मौसम विज्ञान और  जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से प्राप्त आकड़ो के अनुसार जिले में 27 अप्रैल को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। 
 
पंतनगर विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि आगामी सप्ताह में अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री और न्यूनतम 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, जबकि 12-18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिशा से हवाएं चलने का अनुमान है और मौसम शुष्क बने रहने की उम्मीद है।
 
भारतीय मौसम विभाग की ओर से 27 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधी आने की पीली चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान के अनुसार अधिकांश दिनों में मौसम शुष्क बने रहने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार